राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जेल से बंदी के फरार हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना 19 सितंबर की शाम को खुला बंदी शिविर से जुड़ी है। इस सम्बंध में मुख्य प्रहरी
रामदास मीणा ने मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बतया कि हनुमानगढ़ का रहने वाला राजेश उर्फ राजू जो कि खुला बंदी शिविर में था। 19 सितंबर की शाम को गिनती के दौरान फरार मिला। जिसकी तलाशी भी की गयी लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


