Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खरनाल में धोक लगाकर बीकानेर के नोखा की ओर आ रहे बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ट्रेलर द्वारा कुचलने की खबर सामने आयी है। हादसे में दोनो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना नागौर-बीकानेर मार्ग पर श्रीबालाजी क्षेत्र की है। जहां पर नागौर में खरनाल मेले से बाइक पर लौट रहे दो युवकों को तेज रफ्तार कोयले से भरे ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

टक्कर के बाद ट्रेलर बाइक को करीब 20 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे सड़क पर निकली चिंगारी से ट्रेलर में आग लग गई। ड्राइवर चलते ट्रेलर से कूदकर मौके से फरार हो गया। दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन ट्रेलर पूरी तरह जल गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रेलर ड्राइवर ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बाइक उसकी चपेट में आ गई। टक्कर के बाद ट्रेलर बाइक को करीब 20 मीटर तक घसीटता ले गया। बाइक को घसीटने के दौरान सड़क पर हुई रगड़ से चिंगारी निकली।

 

इससे कोयले से भरे ट्रेलर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रेलर को चपेट में ले लिया। मृतकों की पहचान नोखा तहसील के महावीर और बुधराम के रूप में हुई है। दोनों युवक खरनाल में भरे वीर तेजाजी के मेले से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!