राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज उप महापौर को लेकर चुनाव सपंन्न हो गए है। भाजपा के युवा नेता पंकज गहलोत ने इस चुनाव में बाजी मारते हुए विजय प्रााप्त की। दरअसल कल हुए महापौर के चुनावों में कांग्रेस को 50 वोट मिले थे जबकि भाजपा 30 पर सिमट गयी।
जिसके बाद भाजपाई हताश थे और प्रशिक्षण शिविर से सभी पाार्षदों को घर जाने की भी छुट दे दी गयी। ऐसे में माना जा रहा था कि महापौर के बाद भाजपा चुनाव से पहले ही अपने पते खोल चुकी है लेकिन आज आए परिणामों ने सबको चौंका दिया। भाजपा के पंकज गहलोत के सामने कांग्रेस की नसीम बाना को प्रत्याशीा बनाया।
जिसके बाद काफी शोर-शराबे और जयकरों के बीच वोटिंग शुरू हुई। वोटिंग के बाद रिजल्ट ने सबको चौंका दिया। भााजपा के उम्मीदवार पंकज गहलोत को 40 वोट मिले जबकि कांग्रेस को 38 वोट मिले। एक वोट खारिज हो गया जबकि एक ने नोटा दबा दिया।
माना जा रहा है कि पंकज गहलोत के मित्रों ने उनके लिए एक ऐसी रणनीति तैयार की। जिसमें कांग्रेस फस गयी। इसी रणजनीति के चलते कई कांग्रेसी पार्षदों के वोट क्रॉस हुए और गहलोत चुनाव जीत गए।


