Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर की छह पालिकाओंं में कल उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुए। इन चुनावों में विवाद ओर बवाल की भी खबरें सामने आयी है। नोखा नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान मतदान को लेकर विवाद सामने आया है। भाजपा के निर्वाचित पार्षदों ने नोखा थाने में रिपोर्ट देकर सीपीआई कार्यकर्ताओं और विकास मंच के बाउंसरों पर रास्ता रोकने, गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पार्षदों ने शिकायत में आरोप लगाया कि उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचने से रोकने का प्रयास किया गया।

 

भाजपा पार्षदों की ओर से दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को शाम वे भाजपा के उपाध्यक्ष प्रत्याशी सीताराम के साथ नोखा नगरपालिका के मतदान केंद्र पर वोट डालने जा रहे थे। पुलिस थाने के पास मतदान केंद्र से करीब 200 मीटर दूर बैरिकेड के पास पहुंचते ही उन्हें कथित तौर पर रोक लिया गया। शिकायत में बताया गया कि इस दौरान 13 निर्वाचित पार्षदों का समूह मौजूद था। पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग मारपीट पर उतारू हो गए।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!