Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी है। वर्षो से होने वाले आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में आज लालगढ़ क्षेत्र के नेता जी सुभाष मंडल के अध्यक्ष डीके बोबरवाल ने बताया हर साल की भांति इस साल भी रामलीला का आयोजन श्याम पार्क सुभाष पुरा लालगढ़ रेलवे स्टेशन के सामने होने जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेता जी सुभाष कला मंडल के तत्वाधान मे यह आयोजन होगा। जिसके थंब की पूजा मंगलवार सुबह विधि विधान और मुहूर्त से पंडित विकास शर्मा द्वारा किया गया। जिसमे पार्षद श्याम सिंह हडला, उपाध्यक्ष राहुल साड़ीवाल, समाजिक कार्यकर्ता मदन द्वारा की गयी। इस दौरान मंडल के अध्यक्ष डीके बोबरवाल, डायरेक्ट मोहमद मोहसिन, उपाध्यक्ष राहुल साड़ीवाल, सुरेश बालेचा, अमन, लीलाधर तंवर, हितेशवर राठौर, अमित चौहान, प्रेम नाथ आदि मौजूद रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!