Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में एक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना डूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के हेमासर फांटे के पास की है। जहां पर ट्रक और कार के बीच भिड़ंत हो गयी। हादसा इतना भयावह था कि कार चकनाचूर हो गयी। जानकारी के अनुसार कार बीकानेर की और से डूंगरगढ़ की और जा रहा था। जबकि ट्रक बीकानेर की और आ रहा था। इस दौरान आमने-सामने दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गयी। हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों के सेवादार और टोल की टीम मौके पर पहुंची। मौके से कार सवार को अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को साइड में करवाया और यातायात सुचारू करवाया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!