Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 21 को मेयर और 22 को उप महापौर के लिए बीकानेर में मतदान हुआ। बहुमत का आंकड़ा प्राप्त कर चुकी कांग्रेस को महापौर में 50 वोट मिले ओर अनिल कल्ला मेयर बन गए। ऐसे में उप महापौर के चुनाव में भी कांग्रेस गदगद थी कि बहुमत का आंकड़ा उनके पास है। ऐसे में भाजपा ने हारी हुई बाजी में भी अपने तेज तर्रारा युवा पंकज गहलोत को मैदान में उतारा। नतीजा सबके सामने है कि पंकज गहलोत ने 40 वोट प्राप्त करते हुए 2 वोटों से जीत दर्ज की। जिसके बाद अब दोनो ही राजनीतिक दलों में चिंता और मंथन किया जा रहा है।

 

मेयर अनिल कल्ला और उप महापौर पंकज गहलोत दोनो ही कल अपनी शपथ लेंगे। अनिल कल्ला को 50 वोट मिलने के बाद भाजपा के रणनीतिकार चिंता में है कि आखिर 27 खुद के पाषर्द, 7-8 निर्दलय होने के बावजूद भी भाजपा का खेमा 30 पर रूक गया। जबकि कांग्रेस को 50 मिले। इसी तरह उप महापौर के लिए कांग्रेस के पास खुद के 42 वोट होने के बाद भी 38 वोट जिस प्रकार नसीम बानो को मिले तो अल्पसंख्यक समाज व पार्टी में गहरी ङ्क्षचता है। कांग्रेसी कार्यकर्ता और समर्थक लगातार सोशल मीडिया पर चिंता जाहिर कर रहे हे कि आखिर किस कारण से ये स्थितियां बनी इसकी जांच होनी चाहिए। इसी को लेकर बीकानेर पूर्व विधानसभा से आने वाले कांग्रेस के युवा फरमान कोहरी ने अपना त्यागपत्र दे दिया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!