राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। काम करते समय पानी में गिरने से महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थााना क्षेत्र के केड़ली में 22 सितंबर की दोपहर को 2 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतका के बेटे अणदाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी माँ बिरजू ढ़ाणी में कृषि से जुड़ा कार्य कर रही थी ।इस दौरान उसकी माँ का पैर फिसल गया। जिसके चलते उसकी माँ पानी निकलते समय कुंड में गिर गयी और हादसे का शिकार हो गयी। परिवादी ने बताया कि कुंड में गिरने से उसकी माँ की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE