Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शराब के नशे में दुकान पर आकर हंगामा करने और गले से पैसे निकालते हुए गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कालू पुलिस थाने में गारबदेसर निवासी प्रेम सिंह ने बाबूसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 22 सितंबर की शाम की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि उसका नाबालिग भतीजा दुकान पर बैठा था ।

 

इस दौरान आरोपी नशे में उसकी दुकान पर आया। जहां पर आरोपी ने दुकान पर बवाल करते हुए गले से सात हजार रूपए निकाल लिए। इस दौरान जब परिवादी के नाबालिग ने उसे टोका तो आरोपी ने गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जंाच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!