राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कार और पिकअप के बीच भिड़ंत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर कस्बे के मरोठी चौक में हादसा हो गया। जहां पर पिकअप और कार में भिड़ंत हो गयी। हादसे में दो लागों के मामूली चोटें लगी है। जिन्हें आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार रेल पुल निर्माण कार्य के चलते यातायात डायवर्ट किया गया है। ऐसे में भीड़भाड़ के चलते कई बार आवागमान बाधित भी हो रहा है। हादसे में कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त भी हो गया।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE