Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनावोंं के बाद आज बीकानेर नगर निगम में महापौर और उप महापौर ने शपथ ग्रहण की। चुनाव में हुए उलटफेर की गुंज का आज शपथ ग्रहण में भी देखने को मिली। कांग्रेस नेताओं ने क्रॉस वोटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इससे पहले महापौर और उप महापौर के शपथ के दौरान भी राजनीतिक बयानबाजी हुई।

कल्ला ने कहा कि कोई प्रेम से बात करता है तो वह प्रेम से व्यवहार करेंगे। अनिल कल्ला ने पक्ष और विपक्ष के साथ मिलकर काम करने का इरादा जताया। इस दौरान कल्ला ने कहा कि जब हम चुनाव लड़ते हैं तब कांग्रेस-भाजपा होती है, लेकिन जब चुनाव खत्म हो जाते हैं तो जनप्रतिनिधि होते हैं। यहां मैं पक्ष और विपक्ष दोनों के साथ मिलकर काम करना चाहता हूं। दोनों का उद्देश्य शहर का विकास होना चाहिए। साथ रहकर काम करेंगे तो बीकानेर को बेस्ट सिटी बना सकते हैं।

 

इससे पहले कल्ला ने मुर्हुत के हिसाब से सवा बारह बजे कार्यभार ग्रहण किया। नगर निगम में भाजपा की ओर से जीत दर्ज करने वाले डिप्टी मेयर पंकज गहलोत दोपहर करीब सवा तीन बजे कार्यभार ग्रहण करेंगे। पंकज ने डिप्टी मेयर पद पर जीत दर्ज करके उलटफेर कर दिया था। उन्होंने कांग्रेस की नसीमा बानो को दो वोट के अंतर से हरा दिया था। आज दोपहर शपथ ग्रहण के दौरान उनके साथ भाजपा के कई सीनियर नेता भी उपस्थित रहेंगे।

 

अनिल कल्ला ने कहा कि प्याार से कहोगे तो शहद दूंगा और छेड़ा तो काटना भी आता है ।वहीं उप महापौर पंकज गहलोत ने कहा कि अनिल कल्ला मेरे बड़े भाई है। हम मिलकर शहर के विकास के लिए कार्य करेंगे। गहलोत ने कहा कि सरकार हमारी है और हमारी ही रहेगी लेकिन हम मिलकर शहर को आगे बढ़ाएंगे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!