राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गाय के साथ मारपीट के बाद कुकर्म करने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में 5 केवाईडी निवासी गणपत राम भील ने 3 केवाईडी के बाघ अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 5 केवाईडी खाजूवाला में 22 सितंबर की सुबह 11 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी ने गाय के साथ मारपीट की। जिसके बाद आरोपी ने गाय के साथ कुकर्म किया। परिवादी ने बताया कि गाय उसकी पालतू गाय है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE