राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ओवरब्रिज से उतरते समय पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र के नाल ओवरब्रिज पर 24 सितंबर की सुबह 10 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में भगवानाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता रामूराम बाइक से जा रहे थे। पुल के पास उसके पिता को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता गिर गए और अचेत हो गए। जिन्हें आसपास के लोगेांं और नाल पुलिस के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE