Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। इन दिनों देशभर में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। कई स्थानों पर आज गणपति का विसर्जन किया गया तो कई स्थानों पर यह विसर्जन कल होगा। इसी बीच राजस्थान में हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना राजसमंद की है। विसर्जन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसा गुरुवार को रेलमगरा थाना क्षेत्र के तुर्कियाखेड़ा में खटुकड़ा के समीप कालका माता मंदिर के पास हुआ। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। इनमें कुछ घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया गया है।

तुर्कियाखेड़ा के ग्रामीण गणपति प्रतिमा लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ सांसेरा स्थित जलदेवी माता तालाब पहुंचे थे। यहां पूजा-अर्चना और प्रतिमा विसर्जन के बाद श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान खटुकड़ा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के दौरान ट्रॉली में सवार कई लोग उसके नीचे दब गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लोगों ने अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया। ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए एस्क्वेटर मंगवाया गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!