राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मंदिर परिसर से नशीले पदार्थ जब्त करने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में पांचू पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी राजीव रॉयल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 14 मार्च की शाम को मंदिर परिसर से कमरे में से 669 ग्राम अवैध अफीम व 518 ग्राम अवैध डोडा पोस्त का चूरा बरामद किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । बता दें कि बीकानेर पुलिस का लगातार नशीले पदार्थो के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ जारी है। जिसके चलते लगातार नशीले पदार्थ पकड़े जा रहे है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!