राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी पिकअप के पलट जाने की खबर सामने आयी है। जिसमें दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। घटना चुरू से जुड़ी है। जहां पर पिकअप चालक की लापरवाही से गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी और पलट गयी। जिसमें 27 लोग घायल हुए है। जिनको निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जानकारी के अनुसार 40 लोग भात भरने के लिए मंगलवार को श्रीगंगानगर से ट्रेन में रवाना हुए थे। बुधवार सुबह जल्दी चूरू पहुंच गए थे। चूरू से कांगड़ जाने के लिए पिकअप किराए पर की थी। जिसमें पीछे करीब 40 लोग सवार थे। रास्ते में ही पिकअप ड्राइवर गाड़ी को लापरवाही से चलाते हुए ले जा रहा था। नाकरासर गांव के पास ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए गाड़ी को सड़क से उतार दी, जिससे पिकअप पेड़ से टकरा गई। इसके बाद पिकअप पलट गई। हादसे में करीब 27 लोग घायल हो गए। मौके पर रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे। जिन्होंने घायलों को निजी वाहन से डीबी अस्पताल पहुंचाया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!