राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज निगम क्षेत्र के 80 वार्डो में परिणाम आ गए है। जिनमें कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल गया है। ऐसे में अब महापौर के लिए कांग्रेस में मंथन शुरू हो गया है। आज आए परिणामों में हम आपके लिए लेकर आए है कुछ ऐसे वार्ड की जानकारी जो कि सबसे ज्यादा जीत और सबसे कम जीत वाले है। जिनमें पांच वार्ड कांग्रेस के तो पांच वार्ड भाजपा के है। सबसे टॉप और सबसे कम वाले इन वार्डो में कई ऐसे दिग्गज भी जीते है जो कि वर्षो से पार्षद रहे हैं।
सबसे टॉप जीत-5
वार्ड 55 से कांग्रेस के जावेद पडि़हार जो कि 2957 वोटों से जीते है जो कि लगातार चौथी बार पार्षद है। वहीं दूसरे नंबर पर वार्ड 77 से कांग्रेस के युवा नेता राहुल जादूसंगत है जो कि 2475 वोटों से जीते है। इसी तरह वार्ड 37 से भाजपा के श्याम सिंह हाडला जीते है जो कि वर्तमान में शहर भाजपा में महामंत्री है और 2298 वोटों से जीते है।
चौथे नंबर पर कांग्रेस की जुलेखाा बानो है जो कि 78 नंबर वार्ड से 2004 वोट से जीती है। जुलेखा बानो दूसरी बार पार्षद बनी है। इसी तरह भाजपा के नेता भगवान ङ्क्षसह भी वार्ड आठ से 1730 वोटों से जीते है। इनमें से अधिकांश वो प्रतिनिधि है जो कि लगातार राजनीति गतिविधियों से जुड़े है और भाजपा-कांग्रेस में सक्रिय रूप से राजनीति करते रहे हैं।
सबसे कम जीत-5
सबसे टॉप के बाद अब बात सबसे कम की करें तो सभी पांचों सीटों पर 100 से कम की जीत हुई है। जिनमें तीन भाजपा के तो दो कांगे्रस के पार्षद शामिल है। सबसे कम वोटों से जीत के मामले में वार्ड 56 से कांग्रेस की प्रत्याशी अन्नपूर्णा 23 वोटों से जीती है। वहीं कांग्रेस के पवन कुमार वार्ड 54 से 26 वोटों से जीते है। वार्ड 6 जहां पर कांटे की टक्कर देखी गयी थी। इस वार्ड में भाजपा के संदीप गहलोत 32 वोटों से जीते है।
वार्ड 71 में भाजपा के सक्रिय पदाधिकारी जगदीश सोंलकी ने जीत दर्ज है। सोलंकी ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी से मात्र 60 वोटों से जीत दर्ज है। इस लिस्ट में अंतिम नाम के रूप में पूर्व विधायक नंदलाल व्यास के दतक पुत्र प्रकाश व्यास है जो कि वार्ड 43 से 64 वोटों से जीते है। सबसे कम वोटों से जीतने वाले सभी पार्षद पहली बार पार्षद बने है।




