राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के निकाय चुनाव के परिणामों में भाजपा चारो खाने चित नजर आयी। भाजपा मात्र 27 सीटों पर सिमट गयी लेकिन भाजपा से टिकट मांगने वाले पांच बागी चुनाव जीत गए। ये सभी बागी अच्छे खासे मार्जन से चुनाव जीते है। जो कि पाटी्र के लिए सोचनीय विषय बनता जा रहा है।
जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ का वार्ड 47 भी भाजपा हार गयी। भाजपा से बागी होकर मैदान में कूदे पांच प्रत्याशी चुनाव जीत गए जिनमें सर्वाधिक वोटों की जीत वार्ड 22 से प्रतीक स्वामी की रही। प्रतीक स्वामी ने 1600 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। पूर्व में पार्षद रहे प्रतीक की जीत उनके वार्ड में काम और समर्पण का परिणाम है। वहीं वार्ड 63 से भाजपा की टिकट मांगने वाले दीपक तंवर ने 550 से अधिक से जीत दर्ज की है। इसी तरह वार्ड 72 में निशा पारीक जिन्होने भाजपा से टिकट मांगी और अलमारी के निशान से निर्दलीय ताल ठोकी।
निशा ने 600 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। इस वार्ड में भाजपा तीसरे नंबर पर रही। इसी तरह भाजपा से टिकट मांगने वाले वार्ड 11 के विकास सियाग ने भी 700 से अधिक से जीत दर्ज की। वार्ड 32 से पूर्व पार्षद भगवती प्रसाद ने टिकट मांगी लेकिन टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीयत ताल ठोकी और अंतत परिणाम उनके पक्ष में रहे। भगवती प्रसाद ने 200 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की।




