राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में निकाय चुनावों के परिणामों ने भाजपा की रणनीति की पोल खोल दी है। टिकट वितरण से नाराज कई कार्यकर्ता निर्दलीय मैदान में कूद थे जिनमें से कईयों ने जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा और कांग्रेस के महापौर के प्रत्याशियों को देखा जाए तो कांग्रेस के सभी जीते है वहीं भाजपा के अधिकांश हार गए है। होटसीट मानी जाने वाली वार्ड 73 की सीट से कांग्रेस के अनिल कल्ला ने भाजपा के दीपक पारीक को करारी शिकस्त दी है। वहीं वार्ड 14 से पूर्व महापौर सुशीला कंवर को किरण भाटी ने हराा दिया।

 

इसी तरह अशोक प्रजापत भी चुनाव हार गए जो कि पार्टी में पूर्व में कई पदों पर रह चुके है। भाजपा नेता मोहन सुराणी की पत्नी मधु सुराणा को निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मीदेवी कातेल ने शिकस्त दी है। भाजपा नेता भूपेन्द्र शर्मा भी चुनाव हार गए है। वहीं कांग्रेस के अनिल कल्ला वार्ड 73 से, मकसूद अहमद वार्ड 18 से, नवरत्न डागा वार्ड 50 से जीत गए है जो कि संभावित महापौर प्रत्याशी माने जा रहे है हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी करेगी। बता दे कि भाजपा के 27, कांग्रेस के 42 और 11 निर्दलीयों नेे चुनाव में बाजी मारी है ।

बीकानेर में कांग्रेस का बंपर धमाका, भाजपा चारों खाने चित

 

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!