राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर निगम क्षेत्र के 80 वार्डो के परिणामों ने भाजपा को अपनी रणनीति पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। जिस प्रकार से रिजल्ट आए है उन्हें देखकर कहा जा सकता है कि तीन इंजन की बात करने वाली भाजपा चारों खाने चित हो गयी है। वहीं कांग्रेस ने तमाम विरोध के बावजूद भी बंपर धमाका कर दिया है। भाजपा 27 और कांग्रेस ने 42 सीटें जीती है। वहीं निर्दलीय भी पीछे नहीं रहे। निर्दलीय 11 सीटें जीते है जो कि एक बड़ा इशारा है कि पार्टिया अगर सहीं टिकट वितरण नहीं करती है तो वोटर निर्दलीय पर भी अपना दाांव लगा सकते हैं। भाजपा के संभावित महापौर प्रत्याशियों में दीपक पारीक, सुशीला कंवर, अशोक प्रजापत, मधु सुराणा हार गए जबकि सुरेन्द्र शेखावत, भगवान सिंह मेड़तिया ने जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के अनिल कल्ला, मकसूद अहमद, नवरतन डागा सरीखे उम्मीदवार जीत गए है। लगातार चांदरतन पैलेस में जश्न मनाया जा रहा है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!