राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में कल चुनावों के परिणाम आएंगे लेकिन इससे पहले दोनो प्रमुख दलों ने बाड़ाबंदी भी कर ली है। जिसे शिविर का नामन िदया गया है लेकिन इसके बावजूद भी पार्टियों ने निर्दलीयों पर नजरें बनाई हुई है। कई ऐसे वार्ड है। जिनमें निर्दलीय लगातार पार्टियों की ङ्क्षचता बढ़़ा रहा है। एक तरफ पार्टी प्रत्याशी की और देख रही है ओर दूसरी तरफ निर्दलीय को छोडऩा नहीं चाहती।
ऐसे वार्डो में वार्ड संख्या 2, 22, 19, 58, 71, 43, 72, 73, 13, है। जो कि लगातार पार्टियों के लिए चिंता बने हुए है। इनमें से कई प्रत्याशियों के पास फोन भी पहुंच गए है और जीतने की स्थिति मेंं अपनी पार्टी को वोट तक के लिए कहा जा रहा है। चुनाव के माहौल और वोटर की रायशुमारी के बाद माना जा रहा है कि इनमें तीन से चार निर्दलीय ऐसे भी है जो कि जीतते हुए दिखाई दे रहे है। ऐसी स्थिति में लगातार सांस ऊपर नीचे हो रहा है कि निर्दलीय कहीं दूसरे पालें में ना चले जाए।
इन वार्डो में वार्ड 73 की सीट सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही है जो कि लगातार हॉटशीट बनी हुई है। यहां भाजपा के दीपक पारीक, कांग्रेस के अनिल कल्ला के सामने पूर्व पार्षद डीबीडीएन चुनौती बने हुए है। माना जा रहा है कि बड़ा उलटफेर इसी वार्ड से हो सकता है। जिसके चलते राजनीतिक विश्लेषक भी कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि मामला रोचक है।




