राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गलत पहचान बताकर साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में महाजन पुलिस थाने में सुंई निवासी राकेश जाट ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 11 सितंबर की दोपहर को सुंई की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि अज्ञात आरोपी ने अपनी गलत पहचान बताकर उसे अपनी बातों में उलझाया। जिसके बाद साइबर फ्रॉड करके उसके फोन पे से 1 लाख रूपए धोखाधड़ी से निकाल लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!