राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर के 80 वार्डो के कल चुनाव परिणाम जारी होंगे। जिसको लेकर सट्टा बाजार से लेकर आमजन में एक अजीब तरह का माहौल बना हुआ है। वहीं प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ी हुई है। बीकानेर शहर के 80 और ग्रामीण अंचल के 190 वार्डो के लिए कल परिणाम सामने आएंगे। ऐेसें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक नए पाषर्द मिल जाएंगे। इन चुनावों में बीकानेर के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।

 

बीकानेर निगम क्षेत्र के वार्डो के लिए पांच कमरों में गिनती की जाएगी। जिसकी जिम्मेवारी अलग-अलग अधिकारियों को दी गयी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र की छह पालिकाओं के लिए नौ कमरे है। ऐसे में कुल 15 कमरों में कल गिनती शुरू होगी।

 

बीकानेर में वार्ड 1 से 20 तक कमरा नंबर 117 में 9 टेबल कीजिम्मेवारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राीना के पास होगी। वहीं वार्ड 21 से 35 तक कमरा नंबर 119 बी में उपायुक्त बीडीए कुणाल राहड़ के पास हेागी। वहीं वार्ड 36 से 50 की जिम्मेवारी कमरा नंबर 121 में उपायुक्त बीडीए ऋषि सुधांशु के पास रहेगी। इसी तरह वार्ड 51 से 65 तक कमरा नंबर 125 में तहसीलदार विवेक चोधरी संभालेंगे। वार्ड 66 से 80 तक कमरा नंबर 127 में छतरगढ़ के एसडीएम पवन कुमार के जिम्मे होगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!