राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज रविवार को बीकानेर एसपी अलसुबह जूनागढ़ किले पहुंच गए। आज बीकानेर पुलिस, बीकानेर रन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में मैराथन आयोजित की गयी। जो कि नशे के विरूद्ध थी। पुलिस के ऑपरेशन नीलकंठ अभियान और बीएडी बीकानेर एगेंंस्ट ड्रग्स के तहत आयोजित की गयी। नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने के लिए रविवार तड़के बीकानेर में हाफ मैराथन का आयोजन किया गया।बीकानेर रन क्लब की ओर से आयोजित इस रन में शहर के बड़ी संख्या में युवाओं के साथ पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भी हिस्सा लिया।

बीकानेर पुलिस ने आयोजन को सहयोग दिया। ये हॉफ मैराथन थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग ढाई किलोमीटर, पांच किलोमीटर और टारगेट प्वाइंट पर दस किलोमीटर तक दौड़े।नशे के खिलाफ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत आमजन और खासकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने के लिए इस बार रन का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा स्वयं सुबह करीब 5 बजे जूनागढ़ पहुंच गए। उनकी मौजूदगी और पहल से बड़ी संख्या में युवा और पुलिस अधिकारी रन में शामिल हुए। एसपी के साथ सीओ सिटी अनुज डाल सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी भी दौड़े। रन के दौरान युवाओं और पुलिस अधिकारियों ने करीब 21 किलोमीटर के सफर में दौड़ लगाई। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के साथ उन्हें फिटनेस और खेल गतिविधियों से जोडऩा रहा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!