राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चलती बाइक के अचानक आग का गोला बन जाने की खबर साामने आयी है। घटना नोखाा क्षेत्र के राजेन्द्र पेट्रोल पंप के पास की है। जहां पर मुख्य सड़क पर चलती बाइक अचानक आग का गोला बन गयी। आग का गोला बनते ही चालक ने तत्काल बाइक को छोड़ा और भागकर अपनी जान बचाई। पेट्रोल पंप से कुछ ही दूरी पर घटना होने के चलते एकबारगी अफरा तफरी मच गयी। आग की सूचना मिलते ही पेट्रोल पंप से अग्निशमन यंत्र लेकर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!