राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रामदेवरा जा रहे बाइक सवारों के सड़क दुर्घटना के शिकार हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के रीड़ी के पास की है। जहां पर बाइक सवार दो युवक रामदेवरा के लिए रवाना हुए थे। रीडी के पास अचानक सड़क पर नील गाय बाइक के आगे आ गयी। जिसके चलते बाइक अनियंत्रित हो गयी ओर नील गाय से टकरा गयी। हादसे में राणासर के रहने वाले दो भाई नोपाराम, पुसाराम गिर गए। हादसे का शिकार होने पर दोनो घायल हो गए। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलोंं को अस्पताल पहुंचाया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!