राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहरी क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती को भगा ले जाने का माामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोतवाली पुलिस थाने में युवती के पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 11 सितंबर की रात की है। इस सम्बंध में युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी 20 वर्ष की है जो कि घर से कहीं चली गयी। शाम के समय उसके मोबाइल से मैसेज आया जिसमें जाने की बात कही गयी। परिवादी ने बताया कि उसे अपने परिचित पर शक है। उसके बारे में जानकारी जुटाने के लिए जब संपर्क किया गया तो गैर मौजूद मिला। परिवादी ने बताया कि ठीक से बात नहीं की गयी। ऐसे में उस पर शक है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!