राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। स्विफ्ट और बाइक के बीच भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पूगल पुलिस थाना क्षेत्र के लाखूसर की है। जहां पर गांव से 8 किलोमीटर दूर बीकानेर रोड़ हादसा हुआ है। हादसा इतना भयावह था कि स्विफ्ट और बाइक बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। हादसा हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार मृतक करणपुर क्षेत्र के रहने वाले है। अंदेशा जताया जा रहा है कि बाइक सवार रामदेवरा की साइड जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।




