राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर के जैसलमेर रोड़ पर हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के डूडी पेट्रोल पंप के पास की है। जहां पर सड़क हादसा हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। जिसके चलते कई मिनटों तक यातायात प्रभावित हुआ। लोगों ने मांग की शहरी क्षेत्र के होने के बावजूद इस मार्ग पर वाहन तेज रफ्तार से चलते है।

 

ऐसे में हादसे हो जाते है। ऐसे में अब यहां पर बेरिकेड़ लगाए जावे ताकि वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगे। सूचना मिलते ही नयाशहर, मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आमजन से समझाइश कर रास्ता खुलवाया गया। बताया जा रहा है कि सड़क पार करते समय एक बच्चे को कार ने टक्कर मार दी। जिससे बच्चे के चोटें लगी है। इसी से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!