राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज निकाय चुनावों के परिणाम आए है। ये परिणाम अपने आप में अदभुत है। कांग्रेस में मचे सियासी बवंडर के बावजूद एक तरफ बहुमत प्राप्त किया तो वहीं भाजपा जो कि चुनाव से पहले ज्यादा ही उत्साहित थी उनके दिग्गज मैदान में हार गए। वहीं इन सबके बीच एक ऐसा भी प्रत्याशी था जो कि मस्ती के लिए मेदान में उतरा। वार्ड 44 से निर्दलीय शुभकरण ने किसी भी पार्टी से टिकट नहीं मांगा और निर्दलीय ताल ठोकी। चुनाव चिन्ह सेव मिला।

 

जिसके बाद सेव जीते का गाना बीकानेर से विदेशों तक जमकर वायरल हुआ। हर और बस एक ही गाना सुनाई दे रहा था कि सेव जीते शुभकरण जीते।
चुनाव के ठीक बाद शुभकरण जो कि ब्लॉगर है अपने साथियों के साथ रामदेवरा की और निकल गया बिना चुनावी परिणामों की परवाह किए। चुनावी नतीजों मेंं शुभकरण गहलोत ने 630 वोटों से जीत दर्ज की है। ये परिणाम ये बताने के लिए काफी है कि चुनाव मस्ती और आनंद से भी जीते जा सकते है। शुभकरण की जीत के बाद समर्थकों ने अनूठे तरीके से जश्न मनाया और गानों में डांस करते हुए जश्न मनाया।

निकाय चुनाव परिणाम: एक पूर्व महापौर जीता तो दूसरा हारा, पढ़ें खबर

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!