राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के निकाय चुनावों के परिणाम जारी हो गए है। 80 वार्डो में भाजपा 27 पर थम सी गयी तो कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। कांग्रेस के 42 पार्षद जीत गए है। वहीं निर्दलीय 11 जीते है। जिनमें कई ऐसे पार्षद है जो कि खुद तीन से चार बार जीते है। तो कई ऐसे भी जिनके घर में फिर से सीट रह गयी। बीकानेर के जावेद पडि़हार ने चौथी बार जीत दर्ज की है।
वहीं दुर्गादास छंगाणी, नंदलाल जावा, लक्ष्मी देवी, विनोद धवल तीन बार, प्रतीक स्वामी, अब्दुल वाहिद, मनोज विश्नोई, चेतना डोटासरा, अकबर खादी, गिरिराज जोशी, उम्मेद सिंह, भगवाती प्रसाद, धर्मवीर, जुलेखा, पुनीत शर्मा दूसरी बार जीते है। जबकि कुछ ऐसे भी प्रत्याशी है जिनमें घर में एक बार फिर पार्षद की सीट रह गयी है जिनमें भगवान ङ्क्षसह, श्याम सिंह, अब्दुल सतार, चन्द्रकला, शामिल है जिनके घर से पहले पार्षद थे और इस बार फिर से उनके घर से उम्मीदवार ने विजय प्र्राप्त की है।
भाजपा के अधिकांश संभावित महापौर प्रत्याशी हारे लेकिन कांग्रेस के जीते




