राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेशभर की 309 निकायों में आज चुनाव परिणाम सामने आए है। बीकानेर शहर के निगम क्षेत्र के 80 वार्डो में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में महापोर के नाम पर सहमति बनाना बड़ी चुनौती माना जा रहा है। इसी बीच एक वार्ड से रोचक आंकड़े सामने आए है जो कि कई तरह के सवालों को जन्म दे रहा है। किसी राष्ट्रीय संगठन के प्रत्याशी को मात्र एक वोट मिलना अपने आप में रोचक माना जा रहा है।
हालांकि 202 वोट लेने वाले प्रत्याशी ने जीत दर्ज भी की है। खबर श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के वार्ड 29 से जुड़ी है। जहां पर कुल 396 वोट पड़े। जिनमें 202 वोट लेकर निर्दलीय बबिता ने जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा की अंजू देवी ने 193 वोट हासिल किए है। वहीं कांग्रेस की कुसुम को मात्र एक वोट मिला है। जिसके बाद कई तरह की चर्चा शुरू हो गयी है कि आखिर राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशी के साथ ऐसा कैसे हो सकता है।




