राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डो के परिणामों ने सभी को चौंका दिया है। चुनावी नतीजों से पहले बड़े दावे करने वाली भाजपा औंधे मुंह गिरी है। भाजपाईयों के दावे हवा हो गए। इसी बीच एक वार्ड ऐसा भी है जो कि भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। जिस पर भी इस बार रोचक मुकाबला देखने को मिला लेकिन अंतत: कांग्रेस ने यहां से विजय प्राप्त की है। यह वार्ड है 56 नंबर जो कि जस्सुसर गेट के बाहर का वार्ड है जिसे वीआईपी वार्ड के नाम से भी जाना जाता है।

इस वार्ड में पूर्व मंत्री देवीङ्क्षसह भाटी, वर्तमान विधायक सुशीला डूडी, अंशुमान सिंह भाटी के साथ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शशिकांत शर्मा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, भाजपा के दीपक पारीक, गोपाल गहलोत सरीखे नेेताओं के घर है। ऐसे में वीआईपी माने जाने वाले इस वार्ड की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित थी। जहां पर भाजपा ने कमला देवी चांडक को टिकट दिया तो कांग्रेस ने जस्सुसर मंडल के अध्यक्ष कमल साध की पत्नी अन्नपूर्णा स्वामी को यहां पर मैदान में उतारा।

बीकानेर के इस वीआईपी माने जाने वाले वार्ड को भाजपा का बड़ा वार्ड माना जाता रहा है लेकिन 2026 के निकाय चुनावों में कांग्रेस की अन्नपूर्णा ने विजय हासिल की। चुनावी कैपेंन में भी इस बार यह वार्ड हर बार की तुलना में ज्यादा हाईलाइट में नहीं था लेकिन फिर भी मुकाबला रोचक हुआ और कांग्रेस ने यह सीट 23 वोटों से जीती।

चुनावी कैपेंन में भाजपा की प्रत्याशी की और से बीकानेर के भामाशाहों ने वोटों मांगे तो कांग्रेस की तरफ से यशपाल गहलोत मुख्य चेहरा दिखे। मतगणना में इस वार्ड में पांचव राउंड थे पहले राउंड में कांग्रेस को 359 तो बीजेपी को 519, दूसरे राउंड में कांग्रेस 580 तो भाजपा 450, तीसरे राउंड में कांग्रेस 410 तो भाजपा 490, चौथे राउंड में कांग्रेस 333 तो भाजपा 119 और पांचवे राउंड में कांग्रेस 204 तो भाजपा 281 वोट प्राप्त किए। कांग्रेस को इस वार्ड से 1886 तो भाजपा को 1863 वोट मिले। वहीं आरएलपी की गायत्री को 364 वोट मिले। ऐसे में कांग्रेस ने वीआईपी माने जाने वाले वार्ड में 23 वोटों से जीत दर्ज की।

जीत के बाद जश्र
अन्नपूर्णा की जीत के बाद जस्सुसर गेट, मालियों का मोहल्ले में पटाखे,गुलाल और मिठाई के साथ एक-दूसरे को बधाई बांटी। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विष्णु साध ने बताया कि आमजन के लिए किए गए कार्यो और वादों पर वार्र्ड के लाोगों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। साध ने बताया कि पिछले एक महीने की गई मेहनत का यह परिणाम है। मंडल अध्यक्ष और पार्षद प्रतिनिधि कमल साध ने इस जीत को वार्डवासियों को समर्पित किया और कहा कि भाजपा की प्रत्याशी भी हमारे परिवार की है और हम सम्मान के साथ उनका आर्शीवाद लेंगे। साध ने कहा कि अब चुनाव खत्म है और हम सब मिलकर आने वाले दिनों में वार्ड की समस्याओं का मिलकर समाधान करेंगे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!