राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज आए बीकानेर निगम क्षेत्र के 80 वार्डो के परिणामों में कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने खुद ही 42 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। जिसके बाद कांग्रेसी उत्साहित है महापौर बनाने के लिए अब लॉबिंग की जा रही है। कांग्रेस में महापौर के लिए संभावित नामों में अनिल कल्ला, नवरत्न डागा, मकसूद अहमद जैसे नेता शामिल है। आने वाले दिनों में इनमें से किसी पर एकराय बन पाती है या फिर कोई दीलीप बांठिया, जावेद पडि़हार, दुर्गादास जैसे नामों पर भी विचार किया जएगा ये देखने वाली बात होगी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष चेतना डोटासरा का भी इसमें शामिल है।

आज जीतने के बाद कांग्रेसी एकजुट होकर प्रमाण पत्र लेने के लिए पहुंचे। जिनकी अगुवाई पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल, पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत, जियाउर रहमान, साजिद सुलेमानी के साथ प्रभारी शामिल थे। प्रमाण पत्र के समय में जारी की गयी तस्वीर सवाल भी खड़े कर रही है। इस तस्वीर में 44 लोग कुल दिखाई दे रहे है जिनमें छह लोग पार्टी के शीर्ष नेता है। ऐसे में केवल 38 पार्षद ही इस तस्वीर में माने जा रहे है। चार पार्षदों के नहीं पहुंचने को लेकर भी सियासी सुगबुगाहट शुरू हो गयी है हालांकि ये तो प्रमाण पत्र की तस्वीर है आने वाले में स्थितियां साफ होगी कि वास्तविकता क्या है।




