राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। प्रदेश के चार निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनावोंं को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। चार निकायों में चुनाव स्थगित कर दिए गए है। इनमें 21 सितंबर को निकाय प्रमुखों के लिए होने वाली वोटिंग स्थगित की है। जयपुर, जोधपुर व कोटा नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर और सुकेत नगरपालिका के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग अब नए सिरे से चुनाव कार्यक्रम की घोषणाा करेगा। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी बयान के मुताबिक मतगणना के दौरान नगर निगम जोधपुर, नगर निगम कोटा, नगर निगम जयपुर और नगरपालिका सुकेत के कुछ बूथों के रिजल्ट ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण जारी नहीं हो पाए हैं।

 

ऐसे में इन नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम पूरी तरह से घोषित नहीं हो पाए हैं। आयोग के मुताबिक परिणाम घोषित नहीं होने की स्थिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव निर्धारित तिथियों पर कराया जाना संभव नहीं है। इसलिए आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम जोधपुर, नगर निगम कोटा, नगर निगम जयपुर और नगरपालिका सुकेत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित किए गए हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!