राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर निकाय चुनावों के परिणामों आज कांग्रेस का बहुमत मिल गया है। ऐसे में अब महापौर पद के लिए कांग्रेस में सुगबुगाहट शुरू हो गयी है। महापौर कौन बनेगा इस पर अब मंथन शुरू हो गया है। इसी बीच बीकानेर में एक ऐसा भी वार्ड है जहां पर कई बार वार्ड के नंबर बदले, सीट का आरक्षण भी बदला लेकिन 30 साल से पार्षद नहीं बदला और इससे भी अधिक रोमांचक बात है कि करीब 50 सालों से पार्षद की सीट पर उनका परिवार ही काबिज रहा। ये वार्ड है 68 नंबर।

जहां पर कांग्रेस के परमानंद गहलोत और उनके परिवार के सदस्य बीते करीब 50 सालों से पार्षद थे। ऐसे में उनके क्षेत्र के लोग उन्हें परमानेंट कहने लग गए थे। ये वार्ड पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र का है । जहां पर इस बार भाजपा ने शंकरलाल तंवर को परमानंद गहलोत के सामने उतारा। यहां पर आमने-सामने की लड़ाई थी। इस वार्ड में पांच राउंड की गिनती की गयी। जिसमें भाजपा के प्रत्याशी ने विजय प्राप्त की।

पहले राउंड में भाजपा को 487 तो कांग्रेस को 359, दूसरे राउंड में भाजपा को 422 तो कांग्रेस को 411, तीसरे राउंड में भाजपा को 569 तो कांग्रेस को 306, चौथे राउंड में भाजपा को 592 तो कांग्रेस को 413 और पांचवे रांउड में भाजपा को 334 तो कांग्रेस को 403 वोट मिले। वहीं नोटा को भी 82 वोट मिले। भाजपा के प्रत्याशी ने यहां पर 512 वोटों से जीत दर्ज की।

जैसे ही भाजपा के शंकरलाल के जीतने की खबर आई तो भाजपाई समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और 50 साल के सूखे को समाप्त करने पर चारों और गुलाल, मिठाई और आतिशबाजी ही नजर आयी।  माना जा रहा है कि परिसीमन के चलते वार्ड का एक हिस्सा कट गया था। जिसके बाद समीकरण बदल गए।

भाजपा समर्थक मोहन सिंह, आनंद , दीपक सोलंकी , वाजिद कोरी, मुरली, विजय जो कि चुनाव में लगातार जुड़े थे। इन्होने ने बताया कि बेहद मुश्किल चुनाव था क्योंकि पिछले चुनाव में भी भाजपा की करारी हार हुई थी और यहां पर वर्षो से कांग्रेस काबिज थी। ऐसे में कई वर्षो के बाद ऐतिहासिक विजय मिली है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!