jammu kashmir terrorist attack जम्मू कश्मीर हमले से जुड़ा अपड़ेट
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जम्मू कश्मीर में हुए कायरना हमले के बाद देशभर में आक्रोश हे और बदले की मांग उठ रही है। वहीं कल बुधवार को सीसीएस की मैराथन बैठक चली। जिसमें पाकिस्तान से कई समझौतों को रोक दिय गया है। वीजा रद्द कर दिए है। दूतावास को बंद करने का एलान कर दिया हे। पाकिस्तनी नागरिकों को 48 घंंटे में भारत छोडऩे के आदेश दे दिए गए है। पािकस्तान भी भारत की कार्रवाई से खौफजदा है। जानकारी के अनुसार पहलगाम में आतंकी हमले के बाद 22 अप्रैल (घटना वाले दिन) को पाकिस्तानी एयरफोर्स ने पूरी रात खौफ के साये में काटी। पाकिस्तान को भारत की ओर से जवाबी हमले का खतरा सता रहा है।
सूत्रों के अनुसार आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने मंगलवार शाम तीनों फोर्स के कमांडरों की बैठक ली। 18 फाइटर जेट कराची एयरबेस से भारत से लगती सीमा की ओर एयरफोर्स स्टेशनों पर भेजे गए हैं। ये स्टेशन लाहौर और रावलपिंडी में हैं।पता चला है कि ये सभी 18 जेट चीन निर्मित जेएफ-17 हैं। आर्मी चीफ मुनीर को भारत की ओर से पीओके (पाक के कब्जे वाला कश्मीर) में स्ट्राइक के खतरे का डर है। यहां पर लश्कर के लॉन्च पैड हैं। लगभग 740 किमी लंबी एलओसी (नियंत्रण रेखा) पर भी पाकिस्तानी फौज की तैनाती बढ़ाई गई है।
लेकिन पाकिस्तान का मानना है कि अभी भारत की ओर से जमीनी सैन्य कार्रवाई को अंजाम नहीं दिया जाएगा। पाक ने सभी 20 कॉम्बैट फाइटर जेट स्क्वाड्रन को हाई अलर्ट पर रखा है। आर्मी चीफ मुनीर ने बुधवार को भी कमांडरों की बैठक ली।
वहीं भारत में भी आज अहम बैठकें होनी है। आज संसद भवन में सर्वदलीय बैठक होगी। जिसकी अध्यक्षता राजनाथ ङ्क्षसह करेंगे। इस बैठक में सभी पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि सरकार सभी को विश्वास में लेकर आगे की रणनीति के बारे में जानकारी दे सकती है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!