राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से रामदेवरा के लिए मेला स्पेशल गाड़ी चलाने का निर्णय किया गया है। रेलवे द्वारा दो जोड़ी मेला स्पेशल का निर्णय किया गया है। जो कि 19 से 22 सितंबर के बीच चलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, दोनों मेला स्पेशल रेलसेवाएं लालगढ़ और रामदेवरा के बीच प्रतिदिन संचालित होंगी। दोनों ट्रेनों में 8 साधारण श्रेणी के डिब्बे और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।

 

गाड़ी संख्या 04751 लालगढ़-रामदेवरा मेला स्पेशल 19 से 22 सितंबर तक लालगढ़ से सुबह 4 बजे रवाना होगी और सुबह 7:30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04752 रामदेवरा-लालगढ़ मेला स्पेशल सुबह 9 बजे रामदेवरा से रवाना होकर दोपहर 12 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में कोलायत और फलौदी स्टेशनों पर ठहरेगी। इस जोड़ी के कुल 4-4 ट्रिप होंगे।

 

गाड़ी संख्या 04753 लालगढ़-रामदेवरा मेला स्पेशल दोपहर 1 बजे लालगढ़ से रवाना होकर शाम 4:30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04754 रामदेवरा-लालगढ़ मेला स्पेशल शाम 5 बजे रामदेवरा से रवाना होकर रात 8:15 बजे लालगढ़ पहुंचेगी।यह रेलसेवा भी कोलायत और फलौदी स्टेशनों पर ठहरेगी।

 

इस जोड़ी के भी 19 से 22 सितंबर तक 4-4 ट्रिप होंगे। रामदेवरा मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामदेवरा पहुंचते हैं। अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को नियमित रेलसेवाओं के अलावा दो अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। खासतौर पर सुबह और दोपहर के समय लालगढ़ से रामदेवरा जाने वाले यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!