राजस्थान 1st न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में निकाय चुनाव को लेकर लगातार मतदान हो रहा है। खाजूवाला और देशनोक में हंगामा हो जाने की खबर सामने आई है। खाजूवाला क्षेत्र के वार्ड संख्या पाँच में प्रत्याशी और मतदाता के बीच विवाद हो जाने की खबर है। बताया जा रहा प्रत्याशी द्वारा मतदाता को धमकाया गया है। वही देशनोक के वार्ड 14-15 में बवाल हो गया। जहाँ पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। दोपहर एक बजे तक नोखा के आंकड़े सामने आए हैं।
दोपहर 1 बजे तक मतदान
नोखा- 55.90 प्रतिशत
नापासर- 52.51 प्रतिशत
देशनोक- 64.35 प्रतिशत
डूंगरगढ़- 53.51 प्रतिशत
लूणकरणसर- 59.94 प्रतिशत
खाजूवाला-55.84 प्रतिशत
छह पालिकाओ में कुल 56.29 प्रतिशत




