राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। इन दिनों बीकानेर से जैसलमेर की और जाने वाले हाईवे पर पैदल यात्रियों की कतार देखी जा रही हैै। इसी के चलते कई बार हादसों की खबरें भी साामने आ रही है। ऐसी ही खबर लूणकरणसर से सामने आयी है। जहां पर राजमार्ग 62 पर भीमसेन महाविद्यालय के सामने रामदेवरा पैदल जा रहे पदयात्री को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे पदयात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। पदयात्री को आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथामिक उपचार के बाद हनीफ नाम के यात्री को बीकानेर रैफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच में जुटी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!