राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनावों के बाद अब भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाना शुरू कर दिया है। विधायक जेठानंद व्यास की अगुवाई में भाजपा संभाग कार्यालय से प्रत्याशियों को एक स्थान पर ले जाया गया है।

 

बताया जा रहा है कि विधायक के साथ करीब 35-37 प्रत्याशी हे। जिन्हें एक स्थान पर प्रशिक्षण शिविर के नाम से ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें देशनोक की तरफ ले जाया गया है हालांकि पुख्ता तौर पर स्थान के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।

 

वहीं कांग्रेस की बाड़ाबंदी शुरू होने से पहले ही विवाद में आ गयी। जहां पर कांग्रेस की बाड़ाबंदी की गयी है वहां पर प्रत्याशियों के पहुंचने के साथ सूचना लीक हो गयी। कुछ ही मिनटों में खबर आग की तरह फैल गयी कि कांग्रेस प्रत्याशियों की बांड़ाबंदी नोखा रोड़ पर बने एक पैलेस में की गयी है। जैसे ही इसकी सूचना फैली तो बाड़ाबंदी में मौजूद कांग्रेस के सीनियर नेता भी आग बबूला हो गए।

 

बताया जा रहा है कि एक कांग्रेसी को इस बारे में खरी खरी सुनाई भी गयी है लेकिन बड़ा सवाल है कि कांग्रेस की रणनीति बनाने से पहले ही लीक होती नजर आ रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस की बाड़ाबंदी आने वाले 24 घंटे में दूसरी जगह हो सकती है। हालांकि अभी तक सभी पार्षद प्रत्याशी बांड़ाबंदी में नहीं पहुंचे है और धीरे-धीरे प्रत्याशी पहुंच रहे है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!