राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रेलवे के कर्मचारी के बैग से पांच लाख रूपए पार हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ से जुड़ी है। जहां पर रेलवे के एक कर्मचारी के पास मौजूद बैग से पांच लाख रूपए पार हो गए। शहर के शिवबाड़ी एरिया वार्ड-12 का निवासी भीखासिंह के रेलवे विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत है।

 

गुरुवार को वह अपने परिचित नेमीचंद कामड़ के साथ बैंक की शाखा से 8 लाख रुपए निकाल कर लाया था, जिसमें से 5 लाख रुपए चोरी हो गए। पीडि़त भीखासिंह ने बताया कि वह लोन के 8 लाख रुपए किसी को देने के लिए बैंक से निकलवा कर लाया था। इनमें 500 के नोटों का 5 लाख रुपए का पैकेट, 200 और 50 रुपए के नोटों की अन्य गड्डियां शामिल थी। यह रुपए उसने पिठ्ठू बैग में रखे थे।

 

बैंक से निकलने के बाद महाराणा प्रताप चौक के पास एक जूस बार पर वह अपने परिचित नेमीचंद कामड़ के साथ जूस पीने के लिए रुक गया। आशंका है कि इसी दौरान बैंक से पीछा करते हुए तीन महिलाएं उनसे सटी बेंच पर आकर बैठ गई। जूस पीने के दौरान ही महिलाओं ने ब्लेड से कट लगाते हुए 500 रुपए के पैकेट वाली नोटों की गड्डी निकाल ली, जबकि शेष 3 लाख रुपए छोटे नोट होने के कारण उसके बैग में पड़े रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!