राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। भूलवश नशीली दवाई के सेवन से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जामसर पुलिस थाना क्षेत्र के भरूपावा में 7 सितंबर की है। इस सम्बंध में भरूपावा के रहने वाले जगाराम बाजीगर ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई जंगीर जिसकी तबीयत खराब हो गयी थी। इस दौरान उसके भाई ने गलती से नशीली दवाई खा ली। नशीली दवाई के सेवन से उसके भाई की तबीयत और खराब हो गयी और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




