राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में छह पालिकाओं में सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है। नोखा, देशनोक, नापासर, डूंगरगढ़, खाजुवाला, लूणकरणसर में मतदान की प्रकिया शुरू हो गयी है। सभी पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। बीकानेर के नोखा से एक स्थान पर ईवीएम के खराब हो जाने की खबर सामने आयी है। नोखा के वार्ड नंबर 28 में सुबह सात बजे की जगह आठ बजे के बाद मतदान शुरू हुआ। करीब एक घंटे पांच मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते मतदान शुरू नहीं हो पाया। इस दौरान मतदान केन्द्र के बाहर लंबी लाइन देखी गयी। वहीं देशनोक में 102 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने भी मतदान किया।
🔥 ट्रेंड्स





Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE