राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। टॉयलेट करने के बाद अचानक व्यक्ति के अचेत होकर गिरने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी की है। जहां पर सुबह फतेहाबाद निवासी बाल सिंह टॉयलेट करने गया था। पेशाब करने के बाद वह अपने पायजामा का नाड़ा भी नहीं बांध सका और अचानक अचेत होकर गिर पड़ा।

 

आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभाला, लेकिन तब तक वह पूरी तरह अचेत हो चुका था। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य शोएब, मो. जुनैद और राजकुमार खडग़ावत ने व्यक्ति को संभाला। शोएब ने अचेत व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इसके बाद उसे पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!