राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। वोटिग के दौरान राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने और ड्यूटी पर खड़े पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने का प्रयास करने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के शिव बालक उच्च प्राथमिक विद्यालय बंगलानगर में 9 सितंबर की शाम की है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद एसएचओ विश्वजीत सिंह ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि महेन्द्र, कालुराम, जयप्रकाश व 7-8 अन्य जो कि मतदान केन्द्र से 200 मीटर की परिधि में भीड़ करके खड़े थे। परिवादी ने बताया कि जिनको दूर करने की कोशिश करने पर आरोपियों ने मतदान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला करते हुए राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। परिवादी के अनुसार इस मारपीट में पुलिसकर्मियों के चोटें आयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट केआधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!