राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फर्जी टिकट के नाम पर पैसे हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोतवाली पुलिस थाने में मो. फिरोज ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मदिना मस्जिद के पास की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि अज्ञात आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझाया। जिसके बाद टिकट भेजने के नाम पर उसके पास से पैसे हड़प लिए। परिवादी ने बताया कि जिसके बाद आरोपी ने उसे फर्जी टिकट भेज दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




