राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ढाबे पर खाना खाने पहुंचे व्यक्ति के साथ मारपीट कर सोने का आभूषण छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में सादुलगंज निवासी नवरतन सिसोदिया ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना बंाशी का ढाबा पंचशति सर्किल पर 9 सितंबर की रात की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि वह खाना खाने के लिए गया हुआ था। जहां पर कुर्सी की बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान चार लोागें ने उसके व उसके साथियों के साथ मारपीट की। जिसके बाद आरोपित ने उसके पास से सोने की अंगूठी छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स





Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE