राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बीकानेर की छह नगर पालिकाओं में मतदान जारी है। संपूर्ण जिले में छुटपुट घटनाओं के अलावा शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से लोकतंत्र की सुखद तस्वीर सामने आयी है। जहां पर 100 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ वोट डाला। डूंगरगढ़ के वार्ड नंबर 11 के मतदान केन्द्र पर 100 वर्षीय लक्ष्मीनारायण ने अपनी पत्नी सोहनी देवी के साथ मतदान किया। लोकतंत्र की यह सुखद तस्वीर देखने के बाद हर किसी ने दपंति की तारीफ की। लगातार मतदाता उत्साह के साथ मतदान के लिए भाग ले रहे हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!