राजस्थान 1st न्यूज, नेटवर्क। इन दिनों बीकानेर हो या फिर जोधपुर दोनो और से रामदेवरा जाने वालो का रैला सा दिखाई दे रहा है। इसी बीच लगातार रामदेवरा जाने वाले यात्री हादसे का शिकार हो रहे हैै। ऐसी ही दर्दनाक खबर जोधपुर के शेरगढ़ से सामने आयी हे। जहां पर रामेदवरा जा रहे पदयात्रियों को बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे हादसे में तीन की मौत हो गयी। घटना जोधपुर के शेरगढ़ क्षेत्र की है।
जहां पर रामदेवरा दर्शन के लिए पैदल जा रहे पांच जातरुओं को गुरुवार देर रात भूंगरा गांव की सरहद में मेगा हाईवे पर पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि आगे चल रहे दो साथी बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों की पहचान नथासर (तेना) निवासी अम्बाराम पुत्र कुंभाराम, भानाराम पुत्र अनोपाराम और नरेश पुत्र चंद्राराम के रूप में हुई। हादसे में नरपत राम और उदाराम सुरक्षित बच गए। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक कम उम्र के थे।




